लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बदली छाए होने के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल एक-दो दिन गर्मी से निजात मिलने के आसार लग रहे हैं। लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू की स्थिति बरकरार रहने क बात कही है, जबकि शेष इलाकों में जगह-जगह धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री, इटावा का 33 डिग्री, कानपुर का 34 डिग्री, अलीगढ़ का 33 डिग्री और झांसी का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, सोमवार को हमीरपुर के अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बस्ती में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…