लखनऊ, 18 सितंबर (आईएएनएस)| राज्य के विभिन्न इलाकों में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न भागों में आज भी बारिश की उम्मीद जताई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार नीचे दक्षिण भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश तट से सटा हुआ है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेष में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा 27 डिग्री, फैजाबाद का 25 डिग्री, बरेली का 25 डिग्री, मेरठ 26 डिग्री, झांसी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक कुल 612.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…