लखनऊ , 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी व आस-पास के क्षेत्रों में चटक धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य से मानसून 24 घंटे के अंदर विदा हो सकता है। वहीं प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं उत्तर के राज्यों का रुख करने लगी हैं। ऐसे में सभी जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में मानसून प्रदेश से पूरी तरह विदा हो सकता है। राजस्थान में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण अब उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं उत्तर के राज्यों का रुख करने लगी हैं, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिनोंदिन तापमान में गिरावट होने के कारण हल्की ठंड दस्तक देने लगी है।
बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 20 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को लखनऊ का अधितम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…