उप्र में मिला तेंदुए के शावक का शव

Follow न्यूज्ड On  

 चित्रकूट, 8 मार्च (आईएएनएस)| शनिवार को चित्रकूट जिले के रायपुरा जंगल रेंज में तेंदुए के शावक का क्षत-विक्षत शव मिला। अधिकारियों ने मांसाहारी जानवरों द्वारा मारे जाने की आशंका जताते हुए कहा कि बच्चा दो-तीन सप्ताह का था ।

 ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे के कटे हुए सिर को बरामद किया और स्थानीय वन अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया। अधिकारियों ने आसपास के जगहों से शरीर का बाकी हिस्सा बरामद किया।

बुंदेलखंड रेंज के वन विभाग के मुख्य संरक्षक पी.पी. सिंह ने बताया कि, “हमने शरीर के सभी अंगों को बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। हमे ऐसा लगता है कि बच्चे को किसी मांसाहारी जानवर ने मारा है।”

उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते किसानों द्वारा अपने खेतों को जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के बाड़ के संपर्क में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई थी।

गांव के कुछ लोगों ने शव को दफनाने से पहले पैर को बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022