UP : नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के उपर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इस कारण सूबे के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

प्रदेश में प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर खीरी पलियां कला से बहने वाली शारदा नदी काफी उफान मार रही है। यह खतरे के निशान को पार करते हुए 154.290 मीटर तक पहुंच गई है। यहां पर कटान के कारण कई गांव जलमग्न हैं। लोग बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी गुरुजीत सरदार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश होने के बाद शारदा विकराल रूप धारण किए हुए है। जलस्तर तीन दिन से लगातार बढ़ रहा है। कई गांव कटान के डर से पलायन कर गए हैं। पहाड़ी नदी होने के चलते शारदा में जलस्तर कब बढ़ जाए और कब कम हो जाए, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है।

नदी किनारे रहने वाले गांव जैसे कुवरपुरकलां, आजाद नगर, बर्बाद नगर के पास पानी आ गया है, जिससे लोग परेशान हैं। नदी का रुख श्रीनगर की तरफ है, जहां नदी ने धीरे-धीरे कटान भी शुरू कर दिया है। नदी के इसी रुख को देखकर ग्रामीण भयभीत है।

उपजिलाधिकारी जंग बहादुर सिंह ने गभिया सहराई पहुंचकर नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को रोजाना की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। राहत के बचाव के लिए सभी को चैतन्य रहने को कहा है।

बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी रविवार को खतरे के निशान को पार कर गई। बलरामपुर नदी का जल स्तर लाल निशान से 29 सेमी. तो श्रावस्ती में 80 सेमी. ऊपर बह रही है। नदी प्रति घंटे दो सेमी. की रफ्तार से बढ़ रही है। नदी के तटवर्ती करीब तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। एक दर्जन गांव ऐसे हैं जिनमें पानी घुस गया है।

सदर तहसील के चौकाकला, चैकाखुर्द, लालपुर फगुइया, पाठकपुरवा, गुलामपुरवा, जमालीजोत, कलंदरपुर, बेलवा सुल्तानजोत, कटरा शंकरनगर, भीखमपुर, लक्ष्मणपुर डिहवा, रामपुर आदि गांव में पानी घुस गया है। इन गांवों में जाने वाले रास्तों पर पानी का बहाव तेज होने से आवागमन प्रभावित है। कोड़री घाट पुल के पास सड़क का किनारा धंस गया है।

सदर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि काशीपुर, लौकहवा, सहिबानगर, दतरंगवा सहित करीब आधा दर्जन डिप पर नाव व नाविक लगा दिए गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू है।

सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के जलस्तर बारिश से लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे कंचनपुर, ढोलबजा, सरैया, खरैया, गायघाट, सीयाराम अधीन, चपरा पूर्वी नरायनपुर, भोतहा, गुलरिहा आदि गांव के लोगों में दहशत है।

सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के मुख्य अभियंता ए.के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राप्ती खतरे के निशान पर पहुंच गई है। इसका जलस्तर 104.990 पर पहुंच गया है। जो कि लाल निशान को पार कर गया है। घाघरा का जलस्तर अभी स्थिर है। 135 मीटर पर नदी ठहरी हुई है। इसका खतरे का निशान 136.550 मीटर है।

बाढ़ राहत आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बाढ़ वाले क्षेत्रों में प्रमुख अधिकारी को हर समय चौकन्ना रहने को कहा गया है। राहत एवं बचाव की समाग्री स्थानीय लोगों को पहुंचाई जा रही है। जो लोग ज्यादा बाढ़ ग्रासित क्षेत्रों पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंच कर उनके रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। ज्यादा खतरनाक इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को मुस्तैदी से लगने को कहा गया है।

This post was last modified on July 16, 2019 10:34 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022