लखनऊ, 19 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में कल रात हुई बारिश के कारण पारा लुढ़क गया है। इस कारण उमस भरी गर्मी से कुछ निजात मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजधानी के आस-पास के इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ट्रफ की धुरी हरियाणा, बदायूं, सुल्तानपुर के ऊपर लो-प्रेशर एरिया के केंद्र फिरोजपुर से होकर गुजर रही है और यह आगे बंगाल की पूवरेत्तर खाड़ी तक फैली हुई है। तमिलनाडु के तट से दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इससे बारिश के आसार बन रहे हैं।
आगरा का सोमवार का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, बहराइच का 26 डिग्री, फैजाबाद का 27 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और मेरठ का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को लखनऊ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…