उप्र में पर्यटन को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य पर्यटन विभाग के कामकाज की समीक्षा की है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग को निर्देश दिए हैं। बुधवार रात विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव पर्व अब सरयू नदी से आगे भी बढ़ाया जाएगा।

आदित्यनाथ ने शहर में सभी आश्रमों और मंदिरों को इस उत्सव में भाग लेने का निर्देश दिया है। इस उत्सव में एक साथ लाखों दीप जलाए जाते हैं जिससे मनोहारी दृश्य बनता है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू रिवर फ्रंट को पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनाने के लिए विकसित किया जाएगा।

योगी ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रत्येक पांच किलोमीटर पर जन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पैदल तथा वाहन वाले यात्रियों के लिए मार्गो को अलग-अलग किया जाएगा।

संतों के अनुसार, अयोध्या में तीन प्रकार- 84 कोसी, 14 कोसी और पंचकोसी की परिक्रमा हैं। इनमें 14 कोसी परिक्रमा शहर के बीच में स्थित है, वहीं अन्य दो परिक्रमाएं अयोध्या जिला के चारों तरफ अवध क्षेत्र में हैं।

माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु नींद से जागते हैं और यह परिक्रमा करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लाइट एंड साउंड शो स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अधिकारियों को अयोध्या के इतिहास और परंपराओं वाली पटकथा तैयार करने का निर्देश दिया है।

विंध्याचल के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण के तौर पर नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया है।

आदित्यनाथ ने कहा कि नैमिशारण्य, शुक्रताल और हस्तिनापुर जैसे अन्य पर्यटन स्थलों को भी विकसित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी-निजी कंपनी भागीदारी (पीपीपी) मोड और पर्यटन के विकास के लिए व्यावसायिक सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) से पर्यटन में विकास की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022