UP : उमस भरी गर्मी जारी, कई जगहों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है और उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, जबरदस्त गर्मी, उमस के चलते सूबे में कई स्थानों पर अगले दो दिन तेज हवाएं चलने व गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

लउनऊ में आंधी-पानी की संभावना कम है। अभी उमस भरी गर्मी से भी निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, गोरखपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री, अलीगढ़ का 38 डिग्री, आगरा का 41 डिग्री, फिरोजाबाद का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

This post was last modified on June 11, 2019 12:36 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022