Uttar Pradesh: महिलाएं बनेगी किसानों की मददगार

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश की महिलाएं किसानों की मददगार बनने जा रही हैं। ये महिलाएं किसानों के उत्पादों को वाजिब दाम पर खरीदेगी। इनके प्रसंस्करण के लिए मशीनें लगाएंगी। इनके इस काम में सरकार भी मदद करेगी, खासकर तिलहन और दलहन की खरीद में। बतौर मंडल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इस योजना को झांसी और महोबा के सात विकास खंडों से शुरू करेगा।

मिशन के निदेशक सुजीत कुमार ने बताया कि इसकी शुरूआत अभी बुंदेलखंड के झांसी और महोबा जिले से हो रही है। यह यहां बने क्रय केंद्रों से महिलाएं उत्पाद को खरीदेंगी। यहां पर 86 क्रय केंद्र बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस वैल्यू चेन डेवलपमेंट योजना में करीब 17 हजार महिला किसानों को उत्पादक के रूप में संगठित किया जाएगा। परियोजना में करीब 18.36 करोड़ रूपये खर्च किये जाने हैं।

सुजीत कुमार ने बताया कि उत्पादों का मुख्यत: दाल मिलों, मंडी व्यापारियों, निजी क्षेत्र की कंपनियां सरकारी खरीद एवं ऑनलाइन बिक्री भी इसका माध्यम बनेगा। उत्पादक कंपनी के माध्यम से किसानों को चना, मटर, उड़द तथा मूंगफली जैसे कृषि उत्पादों को खरीदने और बेचने का रास्ता बनेगा। इन कंपनियों द्वारा चना और अन्य दालों की प्रोसेसिंग के लिए मिल की स्थापना भी की जाएगी। मूंगफली के छिलके हटाने के लए मशीनें लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से ग्रामीण किसान महिलाओं को और ज्यादा सषक्त बनाने की तैयारी हो रही है।

–आईएएनएस

This post was last modified on November 24, 2020 1:35 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022