उप्र : मजबूत रणनीति के सहारे भाजपा पार करना चाहती है पंचायत की वैतरणी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने विजय रथ को रूकने नहीं देना चाहती है। इसी कारण वह अपनी मजबूत रणनीति तैयार कर रही है।

गुरुवार से भाजपा इसे लेकर बड़ा अभियान चलाने जा रही है। उप्र भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर से इसकी शुरूआत करेंगे और फिर पार्टी पदाधिकारी लगातार अलग-अलग यानी कुल 1600 संगठनात्मक मंडलों में बैठकें करेंगे।

राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मंडलों को मथने का सिलसिला गुरुवार से शुरू होगा और तीन फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर के गागलहेड़ी मंडल में बैठक कर चुनावी तैयारी को देखेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सभी 1600 ग्रामीण संगठनात्मक मंडलों में बैठकों के माध्यम से चुनाव को लेकर मंत्रणा होगी। पार्टी पदाधिकारी विजय मंत्र के साथ कार्यकतार्ओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में पार्टी पदाधिकारी मंडल पंचायत चुनाव बैठकों में पार्टी की विजय नीति लेकर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में पहले दिन प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक प्रतापगढ़ के नारायणपुर मंडल, प्रदेश सहसंगठन मंत्री भवानी सिंह कौशांबी जिले के मूरतगंज मंडल और क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गोरखपुर महानगर के खोराबार मंडल की बैठकों में शामिल होंगे। अन्य पदाधिकारी भी अलग-अलग बैठकें करेंगे।

ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पन्ना समितियों को महत्व दिए जाने वाले ज्ञान को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व गठन की तैयारी शुरू की है। नड्डा ने दो दिवसीय दौरे में संगठन विस्तार का नया मंत्र देने के साथ ही कार्यकर्ताओं को समरसता का नया पाठ पढ़ाया। मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता जैसे अभियान से एक कदम आगे बढ़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को पन्ना समितियों के गठन में लगना होगा।

–आईएएनएस

विकेटी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022