उप्र : मंत्री ने 2 कार्यकर्ताओं को थाने से रिहा कराया

Follow न्यूज्ड On  

आगरा, 22 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वह आगरा सदर पुलिस थाने में गए और हिरासत में लिए गए अपने दो समर्थकों को रिहा करा लिया। यह घटना मंगलवार को हुई। जब पुलिस ने राम शरण व उसके बेटे अंकुर को हिरासत में ले लिया। अंकुर गौशाला का चलाता है। दोनों का नगर निगम के अधिकारियों से विवाद हो गया। इस पर पुलिस को बुला लिया गया।

मंत्री को जब घटना की जानकारी मिली तो वह खुद थाने पहुंच गए और वहां एक घंटे तक रुके रहे। उन्होंने अपने समर्थकों को रिहा करा लिया।

राम शरण भाजपा का कार्यकर्ता है। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि राम शरण के जुर्माना भरने के बावजूद पुलिस ने उसे पीटा और हवालात में रखा।

मंत्री ने कहा, “मैं वहां गया, क्योंकि एक पक्ष को पुलिस द्वारा यातनाएं दी जा रही थीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाएगा। मुझे प्रोटोकॉल तोड़कर थाने जाना पड़ा।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022