उप्र : मंत्री ने की प्रियंका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेख यादव पर कुछ अपमानजक टिप्पणी की है। सोमवार को बलिया के एक समारोह में बोलते हुए मंत्री ने प्रियंका को ‘फ्राड की पत्नी’ करार दिया और यह भी कहा कि प्रियंका के दिमाग में हमेशा धोखाधड़ी की बातें ही चलती रहती हैं।

उन्होंने कहा, “हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं, उनके पति ने गरीब किसानों की जमीन हड़प ली है और इस तरह के मुद्दों पर बात करने का उनके पास कोई मौलिक अधिकार तक नहीं है। उनके भाई और उनकी मां नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं।”

उन्होंने कांग्रेस को एक पाकिस्तानी समर्थक पार्टी करार दिया है जिसने विभाजनकारी नीतियों को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ के साथ खड़ी है और अनुच्छेद 370 के उन्मूलन का विरोध किया है। पाकिस्तान में उनके पोस्टर लगते हैं।”

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनीति में अप्रासंगिक हो गए है और वह देश के लिए भविष्य के अजीत सिंह हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपना राजनीतिक आधार खो चुके हैं और पूरी तरह से अलग-थलग हैं।

पहली बार विधायक बने शुक्ला (40) को इस साल अगस्त में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022