उप्र : नाबालिग से दुष्कर्म व जबरन धर्म-परिवर्तन करवाने का आरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

बलिया (उप्र), 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और शादी के लिए जबरन धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एक 22-वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी व उसके पिता को पुलिस ने मंगलवार को उस समय गिरफ्तार किया जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। उस पर पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के अलावा दुष्कर्म और अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने कहा कि एक मुस्लिम युवक 11 जनवरी को उस नाबालिग के घर में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाया।

पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी को उस बालिका ने अपने साथ हुए इस अमानवीय अपराध की जानकारी अपने पैरंट्स को दी। चूंकि आरोपी और उसका परिवार दबंग है, इसलिए लड़की के घर वाले उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे।

अंत में सोमवार को पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

–आईएएनएस

एसआरएस-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022