उप्र : नए गठजोड़ के सहारे सत्ता की तलाश में ओमप्रकाश राजभर

Follow न्यूज्ड On  

अयोध्या, 9 मार्च (आईएएनएस)| सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव से रविवार रात लखनऊ में मुलाकात की। राजभर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नए गठजोड़ के सहारे सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में हैं। राजभर ने आईएएनएस को बताया, “सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके द्वारा गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा को और मजबूत बनाने को लेकर उनसे चर्चा भी हुई है।”

इस मौके पर राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा, “2022 में बिना सहयोग के सरकार नहीं बन सकती है। नेता जी ने अखिलेश को समझाने को कहा है। कोई भी गठबंधन बगैर मोर्चे के नहीं होगा। मुलायम सिंह ने मोर्चे को और मजबूत बनाने का सुझाव देते हुए 2022 में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम करने का सुझाव दिया है।”

राजभर ने कहा, “सपा संस्थापक ने कहा है कि समान विचारधारा वाले अन्य दलों को भी एकत्र कर मोर्चे में शामिल किया जाना चाहिए।”

भाजपा से नाता टूटने के बाद ओम प्रकाश राजभर नए गठजोड़ की तलाश में हैं। राजभर ने पिछले दिनों भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से भी मुलाकात की थी। मुलायम से हुई मुलाकात नए समीकरण का रूप ले सकती है। सुभासपा की अगुआई में बने भागीदारी संकल्प मोर्चा में भीम आर्मी शामिल हो सकती है। साल 2022 के चुनाव से पहले पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एक करने की कोशिश इस गठबंधन के सहारे हो सकती है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022