उप्र : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की का लड़के पर ब्लेड से हमला

Follow न्यूज्ड On  

बरेली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| ठुकराया हुआ प्यार कभी-कभी बहुत खतरनाक रूप ले सकता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। एक ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला है। रपटों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली में हाफिजगंज पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक इंटर कॉलेज की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

लड़की उस लड़के से प्यार करती थी, लेकिन लड़के ने उसके साथ कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया।

लड़की ने कई मौकों पर लड़के से शादी करने के लिए भी कहा, लेकिन उसने इस विवाह प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह आगे पढ़ना चाहता है और अपना एक करियर बनाना चाहता है।

वह लड़की गुरुवार को कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के से मिली और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई बार हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की उस लड़के से कह रही थी, “तुम्हें अपने चेहरे पर बहुत घमंड है। अब तुमसे कोई शादी नहीं करेगी।”

लड़के के चेहरे से खून बहता हुआ देख लड़की भी सड़क पर बेहोश हो गई।

लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूत्रों ने कहा कि हमले में उसके चेहरे की कुछ नसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने कहा कि घटना कॉलेज के बाहर हुई है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022