उप्र पुलिस सुस्त है, क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है : प्रियंका

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 13 सितम्बर (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस इसलिए सुस्त है क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है।”

उन्होंने इससे पहले एक ट्वीट में लिखा था कि “पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है। क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है।”

ज्ञात हो कि शाहजहांपुर की छात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक वर्ष तक प्रताड़ित किया। छात्रा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022