UP: प्याज को लेकर महिलाओं में हुआ हिंसक विवाद, पांच अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज

Follow न्यूज्ड On  

अमरोहा | उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक गांव में प्याज को लेकर तीखी बहस ने विवाद का रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश के गांव की दो महिलाओं में प्याज लेकर बहस हुई और बाद में यह लड़ाई में बदल गई, जब एक महिला ने दूसरे की वित्तीय स्थिति और प्याज खरीदने में असमर्थता को लेकर झिड़की दी।

जैसे-जैसे दूसरी महिलाएं भी इसमें शामिल होती गईं तो यह विवाद हिंसक हो गया और विवाद में घायल पांच महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह सब बुधवार की सुबह शुरू हुआ, जब नेहा कलाखेरी गांव में प्याज के दाम को लेकर एक विक्रेता से बहस कर रही थी। उसकी पड़ोसन दीप्ति ने विक्रेता से कहा कि नेहा प्याज नहीं खरीद सकती और उससे अपना समय नहीं बर्बाद करने को कहा।

नेहा ने दीप्ति को गालियां दी और परिवार की दूसरी महिलाओं के बहस में शामिल होने से यह कुछ ही देर में हिंसक हो गई।

नेहा, दीप्ति व दोनों परिवारों की तीन अन्य महिलाएं भी घायल हो गई और पुलिस ने बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

इस विवाद को लेकर दोनों तरफ के छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें गुरुवार को जमानत मिली।

प्याज की कीमतों में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है और ज्यादातर लोग प्याज खरीदने में असमर्थ है। भारतीय भोजन में प्याज का अहम स्थान है।

This post was last modified on October 12, 2019 10:35 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022