उप्र : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दुर्गापूजा व विजयादशमी की शुभकामनाएं दी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गापूजा और विजयादशमी की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने मंगलवार को अपने बधाई संदेश में कहा है कि, “दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। हम सभी को यह पर्व प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। विजयादशमी शक्ति उपासना का भी उत्सव है। नौ दिन जगदम्बा की उपासना करने से शक्ति का संचार होता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अधर्म, अन्याय और आसुरी प्रवृत्तियों पर धर्म, न्याय और उदात्त मानवीय मूल्यों की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे हम सभी का कल्याण करें।”

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022