उप्र : रामलीला देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म

Follow न्यूज्ड On  

फतेहपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में अपने भाई के साथ रामलीला देखने गई एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने शनिवार को बताया, “हथगाम थाना क्षेत्र की एक 16 साल की लड़की अपने छोटे भाई के साथ गुरुवार को बड़ी बहन की ससुराल खागा कस्बे आई थी। रात में दोनों भाई-बहन कस्बे में ही मेला और रामलीला देखने चले गए थे।”

उन्होंने बताया, “शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन और चार बजे के बीच घर लौटते समय कस्बे में ही रह रहा रसूलपुर गांव का लड़का अरुण (21) रास्ते से लड़की के भाई को मारपीट कर भगा दिया और उसे एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आप बीती बताई और उसके जीजा की तहरीर पर शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

परशुराम ने बताया, “पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। लड़की का जिले के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और घटना की जांच की जा रही है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022