उप्र : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेंडर चैपियंस व मेधावियों का होगा सम्मान

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तीसरे चरण की थीम महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, स्वावलंबन व सम्मान पर आधारित होगी। महिला कल्याण विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त सहयोग से इस बार की थीम महिलाओं बच्चों के सम्मान व स्वावलंबन से जुड़ी हुई है। इसके तहत प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को उनसे जुड़े कानूनी अधिकारों के बारे में बताया जाएगा व उन्हें विधिक सहायता भी दिलाई जाएगी।

विभाग की ओर से प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को कानूनी अधिकारों व अधिनियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनको बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, दहेज और घरेलू हिंसा से जुड़े अधिनियम पर जागरूक किया जाएगा।

प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित गृहों में आवासित महिलाओं व किशोरियों के हुनर को निखारने व उनको रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रत्येक जनपद में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन 15 फरवरी तक किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जनपद के गृहों से 18 से 35 साल की उम्र की 100 महिलाओं व किशोरियों को चिन्हित किया जाएगा।

इन महिलाओं व किशोरियों को उनकी रुचि, शिक्षा, कौशल व अनुभव के आधार पर उद्योग व उपक्रमों से जोड़ रोजगार दिलाकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रत्येक जनपद में जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला अधिकारी 15 फरवरी तक इस कार्यक्रम का संचालन कराएंगे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को विशेष सप्ताह के तहत प्रदेशभर से चयनित जेंडर चैपियंस व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जेंडर चैपियंस व शिक्षा विभाग के समन्वय से मेधावियों को चिन्हित किया जाएगा। जनपदीय सतर पर कार्यक्रम का आयोजन कर जेंडर चैपियंस व मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

राज्य बोर्ड से 10वीं और 12वीं में जनपद में प्रथम 10 स्थानों पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 10-10 शीर्ष मेधावी छात्राओं को 5,000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा वहीं राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जपनद में प्रथम स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 20 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही जेंडर चैंपियंस, खेल व कलाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिलाओं और पांच बालिकाओं को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

–आईएएनएस

वीकेटी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022