UP: सड़क दुर्घटना में BJP नेता आशा सिंह का निधन

Follow न्यूज्ड On  

बरेली | भाजपा की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य आशा सिंह का चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आशा सिंह की कार रविवार को अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने कहा कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और संभवत: चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके चलते पेड़ से टकराने की घटना हुई।

सर्कल अधिकारी के.के. सरोज ने कहा, “आशा सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

कार चालक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और आशा सिंह के भाई पुष्पेंद्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।

भाजपा नेता ने 2016 में मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर भाजपा के टिकट पर विधान परिषद चुनाव लड़ा था, लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार से हार गई थीं।

भाजपा में शामिल होने से पहले, 44 साल की आशा आशा सपा के साथ थीं। उन्हें 2012 में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन घोषणा के तीन दिन बाद, पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। सपा में शामिल होने से पहले, वह 2007 से 2009 तक बसपा में रहीं।

This post was last modified on November 11, 2019 11:07 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022