उप्र : शिवपाल ने प्रसपा के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)| प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को 30 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव खुद फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में हैं।

  इस सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जहां प्रत्याशी उतारे हैं, वहां शिवपाल ने भी उतार दिए हैं। इसलिए प्रसपा का कांग्रेस से गठबंधन के कयासों पर विराम लग गया है। शिवपाल ने अपनी सूची में जातिगत समीकरण का ध्यान रखा है।

पहली सूची में उन्होंने छह मुस्लिम और छह यादवों को टिकट दिया है, जबकि तीन ब्राह्मण उम्मीदवार को भी मैदान में उतारा है।

प्रसपा की सूची के मुताबिक, सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवेश, मुजफ्फरनगर से डॉ. ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी इलाम सिंह गुर्जर, मेरठ से डॉ. नासिर अली, बागपत से गजेंद्र सिंह बली, गाजियाबाद से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्ध नगर से नावेद पठान, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, रामपुर से संजय सक्सेना, फिरोजाबाद से शिवपाल यादव, बरेली से कुमारी समन ताहिर और पीलीभीत से मोहम्मद हनीफ मंसूरी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इसी तरह हरदोई से फूलचंद्र वर्मा, मिश्रिख से अरुणा कुमारी कोरी, उन्नाव से सतीश कुमार शुक्ल, फरु खाबाद से उदयपल सिंह यादव, कानपुर से राजीव मिश्र, अकबरपुर से कप्तान इंद्रपाल सिंह पाल, मोहनलालगंज से गणेश रावत, बहराइच से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनंजय शर्मा, सुल्तानपुर से कमला यादव, अंबेडकरनगर से प्रेम निषाद, बस्ती से रामकेवल यादव, लालगंज से हेमराज पासवान, जौनपुर से डॉ. आर.एस. यादव, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी, राबर्ट्सगंज से त्रिवेणी प्रसाद खरवार और संभल से करन सिंह यादव को प्रसपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022