उप्र : सपा के वरिष्ठ नेता का निधन

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस) समाजवादी नेता और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विश्वसनीय रहे दर्शन सिंह यादव का शनिवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 90 साल के थे।

दिग्गज सपा नेता का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

दर्शन सिंह यादव पिछले 48 सालों से इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई का ग्राम प्रधान के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे। साल 1972 के बाद से उन्हें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुना जा रहा था।

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जब कभी उनके पैतृक गांव जाते थे, दर्शन सिंह यादव से मिलने का समय जरूर निकालते थे।

अखिलेश ने अपने शोक संदेश में कहा, “हमने दर्शन सिंह यादव के रूप में अपने सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में से एक को खो दिया। यह न सिर्फ नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिनके वह बहुत करीबी और बचपन के दोस्त थे, बल्कि हमारे लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा गरीबों और दलितों के लिए खड़े रहे और उन्होंने सेफई के विकास के संबंध में प्रमुख भूमिका निभाई।”

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल यादव ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।

दर्शन सिंह को सपा शासन के दौरान प्रतिष्ठित यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

–आईएएनएस

एमएनएस-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022