उप्र सरकार अपराध पर नियंत्रण कर पाने में विफल : प्रियंका

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर मंगलवार को हमला बोला और कहा कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार हर रोज राज्य को अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं, और महिलाओं पर अत्याचार। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।”

इससे कुछ दिन पहले उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में घटी घटना पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था, “मैनपुरी जवाहर नवोदय विद्यालय की यह घटना बहुत ही दुखद है। हमें युवाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। नवोदय विद्यालयों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमें सजग होकर इसका हल निकालना पड़ेगा।”

गौरतलब है कि मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक 16 वर्षीय छात्रा ने कुछ दिनों पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कुछ दिनों पूर्व तब भी सवाल खड़े किए थे, जब जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई थी। उन्होंने ट्वीट किया था, “कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा था। अब जालौन में महात्मा गांधीजी की प्रतिमा तोड़ी गई। प्रतिमा तोड़ने वाले कायर, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है कि रात के अंधेरे में छिपकर तुम देश के महापुरुषों का अपमान करने की कोशिश करते हो? प्रतिमाओं पर हमला कर के इन महापुरुषों की महानता का एक अंश भी तुम हिला-डुला नहीं सकते।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022