उप्र सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है : प्रियंका गांधी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर राज्य में कर्ज में डूबे किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा देने और अत्यधिक बारिश के कारण उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रियंका ने ट्वीट किया, “उप्र सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला और बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उप्र में भाजपा सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।”

कांग्रेस नेता राज्य में किसानों की बेहतरी के लिए काम नहीं करने पर आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधती रहती हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022