उप्र : सरकारी मदद की आस में बाढ़ पीड़ित, राहत कोष खाली

Follow न्यूज्ड On  

बांदा, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार सरकारी मदद की आस लगाए खुले आसमान के नीचे दिन गुजार रहे हैं। लेकिन यहां दैवी आपदा राहत कोष में धनराशि ही नहीं है। पिछले दिनों केन और यमुना नदी में आई भयंकर बाढ़ और अब लगातार बारिश से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। हजारों बीघे में बोई फसल डूब गई है। पैलानी तहसील क्षेत्र के कई परिवार ऐसे हैं, जो खुले आसमान के नीचे बरसाती की पन्नी से आशियाना बनाकर हफ्तों से बसर कर रहे हैं। लेकिन उन्हें सरकारी मदद मिलना दूर की बात रही, अब तक पीड़ितों का सरकारी सर्वे तक नहीं हो पाया है।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल शर्मा के अनुसार, सिर्फ बांदा जिले में करीब 30 हजार हेक्टेअर भूमि की फसल बाढ़ और जल भराव से नष्ट हो गई है और डेढ़ सौ से ज्यादा घर ढह गए हैं। लेकिन पीड़ित परिवार या किसान को एक धेला तक नहीं मिला है।

अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने कहा, “लेखपालों की अनवरत चल रही हड़ताल की वजह से बाढ़ पीड़ितों का अभी सर्वे नहीं हो पाया है। जैसे ही हड़ताल खत्म होती है, सर्वे करवा कर पात्रों को सरकारी मदद मुहैया करा दी जाएगी।”

जबकि इस बीच जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया, “राजस्व परिषद के आयुक्त को पत्र भेज कर दैवी आपदा राहत कोष के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि और मांगी गई है। इसके पहले शासन से इस मद में एक करोड़ 30 लाख रुपये भेजे गए थे, जिनमें सितंबर माह के पूर्व एक करोड़ 14 लाख रुपये का वितरण किया जा चुका है, सिर्फ 16 लाख रुपये मद में शेष बचा है।”

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दैवी आपदा राहत कोष में धनराशि ही नहीं है तो सर्वे के बाद भी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद कैसे मिल पाएगी?

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022