उप्र : ससुरालीजनों को फंसाने महिला कांस्टेबल ने खुद को मरवाई गोली

Follow न्यूज्ड On  

बागपत, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| यहां एक अनोखी घटना के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने अपने ससुरालीजनों को फंसाने के लिए अपने प्रेमी और दोस्त से खुद को गोली मरवाई और लूट का झूठा मामला बनाया। बागपत पुलिस ने महिला कांस्टेबल रेनू सिंह और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को रेनू के ससुरालीजनों को फंसाने के लिए लूट का नाटक करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। महिला का अपने ससुरालीजनों से विवाद चल रहा था। महिला का पति भी कांस्टेबल है और दोनों गाजियाबाद में तैनात थे।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 16 सितंबर को बागपत के नैथला गांव में रेनू सिंह के हाथ में गोली लग गई।

इसके बाद अज्ञात लोगों पर महिला से उसका दोपहिया वाहन और दो लाख रुपये नकद लूटने के साथ-साथ उसे गोली मारने का भी मामला दर्ज कराया गया।

बागपत के क्षेत्राधिकारी (सीओ) ओ.पी. सिंह ने कहा, “रेनू सिंह गाजियाबाद में महिला थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसका कांस्टेबल पति अनुज भी गाजियाबाद में डायल 100 में तैनात है। पिछले कुछ महीनों से रेनू के रिश्ते उसके पति और ससुरालीजनों से ठीक नहीं चल रहे थे। इसी कारण इसे सुलझाने के लिए 15 सितंबर को गांव में पंचायत भी हुई थी।”

रेनू और अनुज की शादी को छह साल हो चुके हैं और उनका एक बच्चा भी है।

रेनू का मनीष के साथ अफेयर चल रहा है। रेनू ने मनीष और एक दोस्त विकास की सहायता से एक झूठा मामला बनाने की योजना बनाई।

सीओ ने कहा, “उसने मनीष को उसके हाथ में गोली मारने और उसके बाद विकास को उसे नजदीकी पुलिस थाने में उतारने के लिए कहा। मनीष ने नजदीक स्थित जंगलों में उसकी स्कूटी जला दी। रेनू ने पुलिस से कहा कि उसे गोली मारने के बाद उसके दो लाख रुपये छीन लिए गए और उसकी स्कूटी भी छीन ली गई।”

रेनू की योजना उस समय विफल हो गई, जब पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन जांची।

उन्होंने कहा, “तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (ब) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022