उप्र : तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 6 जुलाई (आईएएनएस)| मानसून ने राज्य की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों में शुक्रवार की रात को हुई तेज बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, मानसून आने के बाद भी दोनों स्थानों पर हुई बारिश सामान्य से कम है।

बीती रात को हुई बारिश से लखनऊ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून के प्रभाव की वजह से बारिश का यह क्रम 9 जुलाई तक जारी रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य बारिश से 60 फीसदी कम है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 58 फीसदी कम है।

शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022