उप्र : ट्रैफिक पुलिस को मिली बसपा-काल की वर्दी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में यातायात पुलिस के जवान अब गहरे नीले रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट में दिखेंगे। यातायात पुलिसकर्मी यह वर्दी प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में पहनते थे। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों के साथ एकरूपता लाना है। इन राज्यों में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट है।

मायावती ने 2008 में अपने शासन में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद शर्ट-सफेद पेंट से बदलकर सफेद शर्ट और नीली पैंट कर दी थी। उनका मानना था कि सफेद पैंट जल्दी गंदे हो जाते हैं।

यह वर्दी बसपा की एक फ्रंटल शाखा बहुजन वॉलंटियर फोर्स (बीवीएफ) जैसी होने के कारण विवाद की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय वापस ले लिया गया था।

इसके बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार आने पर अखिलेश यादव ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी बदलकर सफेद शर्ट और खाकी पैंट कर दी थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) पुर्णेदु सिंह ने कहा कि वर्दी बदलने पर सहमति अक्टूबर में बनी और दो महीने का समय नई वर्दी की तैयारियों के लिए दिया गया।

उन्होंने कहा कि नया ड्रेस कोड राज्य में सभी ट्रैफिक उप-निरीक्षकों के साथ-साथ ट्रैफिक निरीक्षकों पर भी लागू होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022