Uttar Pradesh: यूपी विधान परिषद के सबसे वरिष्ठ और पूर्व सदस्य ओम प्रकाश शर्मा का निधन

Follow न्यूज्ड On  

मेरठ:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधान परिषद के सबसे वरिष्ठ और पूर्व सदस्य ओम प्रकाश शर्मा (Former Member Om Prakash Sharma) का मेरठ में निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। उनका निधन शनिवार की रात को हुआ।

शर्मा 48 साल तक विधान परिषद के सदस्य रहे और पिछले महीने नौवें कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में वे हार गए थे। वो एक वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षक नेता थे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में चल रहे राज्यव्यापी धरने में भाग लिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शर्मा के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

शर्मा एक शिक्षक और प्रिंसिपल थे। वे 1970 के दशक से लगातार शिक्षक संघ की ओर से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह पिछले कई दशकों से शिक्षक संघ का पर्याय बन चुके थे।

–आईएएनएस

This post was last modified on January 17, 2021 12:28 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022