UP : रंग में पड़ा भंग, जीजा को नहीं मिली आइसक्रीम तो नाराज दुल्हन का शादी से इनकार

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां पर एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसके जीजा को आइसक्रीम नहीं मिली। मामला जिले के थाना सासनी गेट के वार्ष्णेय मैरिज होम का है। शादी के दौरान मंडप में दुल्हन के अचानक शादी से इनकार करने पर शादी के रंग में भंग पड़ गया।

ऐसे हुआ विवाद

एटा के थाना मलावन के गांव आसपुर की सोनी की शादी अलीगढ़ के मुहल्ला महेंद्र नगर के दीपक से तय हुई थी। लड़का पक्ष की मांग पर लड़की वाले एटा से अलीगढ़ आ गए। शुक्रवार को महेंद्र नगर में शादी धूमधाम हुई। जयमाला भी पड़ गई।

बताते हैं कि रात में दूल्हा व दुल्हन रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। तभी दुल्हन के जीजा ललित व रवि ने आइसक्रीम मांग ली। चर्चा है कि आइसक्रीम खत्म हो गई थी। इसी बात पर विवाद हो गया। हालांकि लड़का पक्ष ने आइसक्रीम बाजार से मंगवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन ललित व रवि झगड़े पर उतारू हो गए। लड़का व लड़की पक्ष के रिश्तेदार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई।

दुल्हन ने शादी से किया मना

मारपीट के दौरान दौरान दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामले को शांत कर दिया, लेकिन दुल्हन ने शादी से करने से मना कर दिया। बुजुर्गों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। शनिवार को पुलिस ने दुल्हन के बहनोई रवि व ललित को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष थाना सासनी गेट में सुलह का प्रयास करते रहे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022