VIDEO: अस्पताल से बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर- मोदी के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

Follow न्यूज्ड On  

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर द्वारा निकाली जा रही बहुजन अधिकार यात्रा को मंगलवार दोपहर पुलिस ने देवबंद में रोकते हुए चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लेते ही चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान भीम आर्मी समर्थकों ने सहारनपुर-मेरठ हाईवे पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर शाम चंद्रशेखर और राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया समेत दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बीच चंद्रशेखर आजाद नें एक वीडियो जारी किया है और इस पुरे प्रकरण पर बात रखी है। इस वीडियो में रावण ने उत्तर प्रदेश सरकार और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने बीते दिनों घोषणा की थी कि वह सहारनपुर से दिल्ली तक बहुजन समाज अधिकार यात्रा निकालेंगे। आगामी 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिवस पर संसद के सामने सभा करेंगे। सोमवार को यह यात्रा छुटमलपुर से शुरू हुई। रात्रि प्रवास देवबंद के कासिमपुरा गांव में हुआ। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे यह यात्रा मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई। हाईवे पर पहुंचते ही देवबंद एसडीएम व सीओ ने यात्रा को रोक दिया। चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर पुलिस जीप में बैठा लिया।

दिल्ली में रैली होकर रहेगी

भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने ट्वीट करके कहा कि हम सब आजाद हैं और 15 मार्च को दिल्ली में बहुजन हुंकार रैली होकर रहेगी। कमल वालिया ने हॉस्पिटल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 10 मार्च की देर शाम सहारनपुर प्रशासन से रैली की अनुमति मिल गई। 11 मार्च की सुबह अचानक अनुमति को निरस्त कर दिया गया। गुरुवार दोपहर बाद यह रैली मुजफ्फरनगर पहुंचनी थी। मुजफ्फरनगर प्रशासन से इसकी अनुमति मिल चुकी थी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर पुलिस ने यह तानाशाही रवैया अपनाया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022