Uttar Pradesh Foundation Day 2021: स्थपना दिवस पर जाने उत्तर प्रदेश की ये खास चीजें जो दुनिया भर में हैं प्रसिद्ध

Follow न्यूज्ड On  

Uttar Pradesh Foundation Day 2021:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Sthapna Diwas) मनाया जा रहा है। 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। 3 साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) मनाया गया था।

दुनिया में उत्तर प्रदेश का महत्व बताने से पहले आपको उत्तर प्रदेश के बारे में बताते हैं कि आखिर आपका राज्य क्यों खास है। उत्तर प्रदेश का इतिहास बहुत प्राचीन और दिलचस्‍प है। उत्तर वैदिक काल में इसे ब्रह्मर्षि देश या मध्‍य देश के नाम से जाना जाता थाय यह वैदिक काल के कई महान ऋषि-मुनियों, जैसे – भारद्वाज, गौतम, याज्ञवल्‍क्‍य, वशिष्‍ठ, विश्‍वामित्र और वाल्‍मीकि आदि की तपोभूमि रहा। साथ ही कई इतिहास के पन्नों में हजारों जगह उत्तर प्रदेश का जिक्र देखने को मिलेगा, जो उत्तर प्रदेश और भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

अब जानते हैं उन चीजों के बारे में जो सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश में है और दुनियाभर के लोग इन मामलों में उत्तर प्रदेश की बातें करते हैं…

1. दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल


अगर दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की बात करें तो लखनऊ में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है। स्टूडेंट्स की संख्या के आधार पर लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है। यहां सिर्फ एक स्कूल में 45 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।

2. दुनिया का सबसे बड़ा मेला


आप समझ गए होंगे कि हम कुंभ की बात कर रहे हैं. कहा जाता है कि दुनिया में कुंभ ही एक ऐसी जगह है, जहां सबसे ज्यादा एक साथ इकट्ठे होते हैं, जो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में होता है। साल 2019 में हुए कुंभ में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।

3. उत्तर प्रदेश में दुनिया का सातवां अजूबा


अगर दुनिया के सात अजूबों की बात करें तो ताजमहल का नाम भी इसमें शामिल है। ताजमहल को दुनिया की सबसे खास इमारतों में से एक माना गया है और ऐसी इमारत पूरी दुनिया में कहीं नहीं है।

4. दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस


उत्तर प्रदेश को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा एकल पुलिस बल होने का गौरव प्राप्त है. जी हां. उत्तर प्रदेश की पुलिस किसी भी स्टेट की सबसे बड़ी पुलिस है।

5. जनसंख्या में भी सबसे आगे


जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश काफी अलग है। अगर उत्तर प्रदेश को अलग देश बना दिया जाए तो वो दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होगा. वैसे अन्य देशों के स्टेट के हिसाब से तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या है, लेकिन अगर देशों की बात करें तो सिर्फ चार देश में ही उत्तर प्रदेश से ज्यादा जनसंख्या है।

6. बौद्ध धर्म का प्रसार करने वाला राज्य


दुनिया में बौद्ध और जैन धर्म मानने वाले कई लोग हैं, लेकिन इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही हुई थी।

7. दुनिया का सबसे बड़ा समोसा


अगर दुनिया के सबसे बड़े समोसे की बात करें तो प्रदेश के महाराजगंज में किसी ने दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाया था।

8. दुनिया का सबसे पुराना शहर


उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी को दुनिया का सबसे पुराना बसा हुआ शहर माना जाता है. इस शहर को करीब 3000 हजार साल पुराना शहर माना जाता है।

 

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022