UP: नामांकन खारिज होने पर पेड़ पर चढ़ गए नेताजी, आत्महत्या की दी धमकी

Follow न्यूज्ड On  

दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 17वीं लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। 7 चरणों में होने वाले मतदान में पहले 2 चरण के लिए वोट डाले जा चुके हैं। देश लोकतंत्र के इस बड़े त्योहार का आनंद ले रहा है। मगर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के धौरहरा लोकसभा सीट पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।

यूपी में धौरहरा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन खारिज होने से प्रत्याशी भड़क गए। प्रशासन ने 7 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए थे। इससे नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सर्व समाज पार्टी से नामांकन करने वाला उम्मीदवार पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगा लेने की धमकी देने लगा। मामला हाथ से निकलते देख प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट में बुला लिया है। धौरहरा लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए एक दिन पहले ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। जांच के बाद आरओ ने सात लोगों के पर्चे खारिज कर दिए। जब इस बात की सूचना प्रत्याशियों को मिली तो वे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। तमाम निर्दलीय प्रत्याशी आरओ के दफ्तर में घुस गए और वहां बवाल काट दे रहे।

पुलिस ने जब प्रत्याशियों को वहां से खदेड़ा तो सर्व समाज पार्टी के फ़दाली नाम का एक प्रत्याशी पेड़ पर चढ़ गया। वह भी पेड़ पर चढ़ा हुआ है और फांसी लगा लेने की धमकी दे रहा है। सीडीओ रवि रंजन ने बताया कि 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें से 7 लोगों के नामांकन पत्रों में गड़बड़ियां पाई गई। इसके बाद उसे खारिज कर दिया गया। उधर हंगामा काट रहे प्रत्याशियों का कहना है कि प्रशासन लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। सिर्फ ईवीएम की संख्या बचाने और बड़ी पार्टियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने उनके नामांकन खारिज किए हैं। मामला बिगड़ता कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस को बुलाया गया है, लेकिन पेड़ पर चढ़ा हुआ उम्मीदवार अब तक नीचे नहीं उतरा है।

This post was last modified on April 20, 2019 4:25 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022