Uttar Pradesh: जिस जज ने सुनाया था बाबरी मस्जिद केस का फैसला, योगी सरकार ने बनाया उप लोकायुक्त

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ। अयोध्या बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत 32 आरोपियों को बरी करने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य का अगला उप लोकायुक्त नियुक्त कर दिया गया है। वह राज्य के तीसरे उप लोकायुक्त हैं। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश के रूप में यादव ने पिछले साल सितंबर में मामले पर अपना फैसला सुनाया था, जिसमें सभी 35 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया था। इसमें आडवाणी के अलावा एमएम जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह भी शामिल थे।

कोर्ट ने माना था कि यह कोई सुनियोजित नहीं, बल्कि अचानक से हुई घटना थी। साल 2019 के सितंबर महीने में ही वह लखनऊ के जिला और सत्र न्यायाधीश के पद से रिटायर होने वाले थे, लेकिन चूंकि वह साल 2015 से इस मामले की सुनवाई कर रहे थे इसलिए फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर उनकी इस समयावधि का विस्तार किया गया था।

विशेष न्यायाधीश (अयोध्या प्रकरण) के रूप में वह साल 2017 से मामले की दैनिक सुनवाई कर रहे थे। अन्य दो डिप्टी लोकायुक्त शंभू सिंह यादव हैं, जिन्हें 4 अगस्त 2016 को नियुक्त किया गया था और दिनेश कुमार सिंह हैं, जिन्हें 6 जून 2020 को नियुक्त किया गया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022