वॉशिंगटन, 17 जनवरी (आईएएनएस)| अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के लिए उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार किम योंग चोल गुरुवार को वॉशिंगटन पहुंच सकते हैं। सीएनएन ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि गुरुवार को उनके पहुंचने के बाद किम योंग चोल अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और उतर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव बिगन से शुक्रवार को मुलाकात कर सकते हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे या नहीं।
उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार और वॉशिंगटन के अमेरिकी अधिकारियों की मुलाकात की तारीखों की पुष्टि सिर्फ अमेरिकी पक्ष की ओर से ही सीएनएन को की गई।
अमेरिका, उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता से जुड़े एक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि यह बैठकें इस सप्ताहांत में होंगी। अभी इस बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया, “बहुत सारी सकारात्मक चीजें हो रही हैं। ट्रंप और चेयरमैन किम जोंग उन ने अच्छे संबंध बनाए हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।”
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…