उत्तर प्रदेश का आयुष कवच ऐप दूसरों राज्यों में भी लोकप्रिय

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ ,12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग के आयुष कवच ऐप की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि आसपास के दूसरे राज्यों में भी काफी बढ़ी है। निरोगी रहने के लिए यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोग भी इसे जमकर डाउनलोड कर रहे हैं।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐप को लांच किया था। इस ऐप में देशी नुस्खों से प्ररिरोधक क्षमता बढ़ाने, योगासन, आयुष विभाग के विषेषज्ञ चिकित्सक के पैनल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर मशवरे पाने की सुविधा दी गई है।

इस ऐप का आइडिया देने वाले राज्य आयुष मिशन के निदेशक एवं विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव ने बताया कि 5 दिनों में अब तक 2़5 लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। गूगल प्ले के ट्रेंड्स में यह देश का तीसरा नंबर का ऐप बना हुआ है। इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। आयुष कवच शब्द भी गूगल पर काफी सर्च किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में भी 50 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप की सबसे खास बात जो इसे औरों से अलग करती है वह है इसके घरेलू नुस्खों की सीरीज। इस सीरीज में यूपी के अलग-अलग हिस्सों पूवार्ंचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल व मध्य यूपी के लिहाज से घर में ही मौजूद मसालों और प्राकृतिक तत्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नुस्खे दिए गए हैं। इसके साथ ही आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सवाल भी पूछ सकते हैं। जिसका जवाब आयुष विभाग के एक्सपर्ट चिकित्सकों का पैनल देता है। अब तक 1000 के करीब सवालों के जवाब इस ऐप के माध्यम से दिए जा चुके हैं। लाइव योग सेशन भी काफी महत्वपूर्ण है जहां प्रतिदिन सुबह 8 बजे योगासन सिखाये जाते हैं। वहीं वीडियो गैलरी में भी बहुत से योगासन करने के तरीके बताए गए हैं।

अपडेट में जुड़ेंगे यूनानी व होम्योपैथी नुस्खे

राजकमल यादव ने बताया कि हम ऐप को जरूरतों के हिसाब से अपडेट भी कर रहे हैं। जल्द ही इसका आईओएस वर्जन भी आएगा। साथ ही ऐप में यूनानी व होम्योपैथी सुझाव, उपचार व नुस्खों के बारे में भी अपडेट जोड़ा जाएगा।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022