उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली/लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ब्रह्म स्वरूप सागर ने मंगलवार को पार्टी में समूहवाद और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

सागर, जिन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने उसी दिन पार्टी छोड़ दी, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मथुरा में एक किसान पंचायत में भाग लिया।

सागर पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि वे इन चुनावों में हार गए, लेकिन इसके बावजूद सागर को पार्टी में महत्वपूर्ण काम सौंपा गया था।

कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कैसर जहां, रमाकांत यादव, सावित्रीबाई फुले जैसे कुछ ऐसे नेता हैं, जो हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य संगठनों में शामिल हुए हैं।

19 फरवरी को वरिष्ठ नेताओं का एक समूह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुआ था, जिसमें दो पूर्व मंत्री आर. के. चौधरी (लखनऊ) और जय नारायण तिवारी (सुल्तानपुर) शामिल हैं। इन दिग्गज नेताओं ने सपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी।

चौधरी कांग्रेस में शामिल होने से पहले बहुजन समाज पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। तिवारी कल्याण सिंह सरकार में मंत्री थे।

पत्रकारों से बात करते हुए, पूर्व मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और भ्रमित हो गई है और वे पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022