उत्तर प्रदेश में 12 प्रवासी मजदूर दुर्घटना में घायल

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की बस से हुई टक्कर में बिहार जा रहे उसमें सवार कम से कम 12 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पटहेरवा में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। सभी 12 प्रवासी मजदूरों को गंभीर चोटे आई हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस प्रवासी मजदूरों को बिहार के भागलपुर तक लेकर जाने वाली थी।

पुलिसकर्मी हादसे की खबर सुनकर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और कुशीनगर के स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तमकुही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में यहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और कुशीनगर के जिला पुलिस प्रमुख से दुर्घटना के कारणों की जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022