उत्तराखंड बाढ़ त्रासदी : झारखंड के 15 लोग लापता

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में आई बाढ़ के बाद झारखंड के पंद्रह लोग लापता हैं, एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, उत्तराखंड में जोशीमठ के पास बाढ़ के बाद अब तक 26 शव बरामद किए गए हैं। शाह ने मंगलवार को कहा कि एक भूस्खलन के बाद हिमस्खलन की यह दर्दनाक घटना हुई।

उत्तराखंड में लापता हुए लोगों के परिजनों ने झारखंड सरकार से सहायता की गुहार लगाई है।

राज्य मुख्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, लोहरदग्गा जिले के नौ लोग और रामगढ़ जिले के छह लोग रविवार से लापता हैं।

वे 23 जनवरी को एनटीपीसी परियोजना के काम के लिए उत्तराखंड में थे। लापता लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं और परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना में लापता हुए लोगों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सोरेन ने कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो उन्हें उन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए, जो श्रम विभाग द्वारा संचालित राज्य नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी किए गए हैं।

झारखंड सरकार ने कुल 11 हेल्पलाइन और कुछ व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम के नंबरों में 06512490055, 06512490083, 06512490036, 06512490058, 06512490052 और 06512490152 नंबर शामिल हैं। जरूरतमंदों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472 और 9431337272 जारी किए गए हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022