उत्तराखंड : भाजपा ने मेयर की 7 में से 5 सीट जीतीं

Follow न्यूज्ड On  

देहरादून, 21 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की महापौर की सात सीटों में से पांच पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने बाकी दो सीटों पर कब्जा जमाया है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेष, काशीपुर और राजधानी देहरादून में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस हरिद्वार और कोटद्वार में विजयी रही।

84 शहरी स्थानीय निकाय, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 शहरी पंचायतों के लिए मतदान 18 नवंबर को हुए थे।

पार्षदों की अधिकतम सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। इसके बाद भाजपा व कांग्रेस का नबंर रहा। कुल 1064 सीटों में से 817 सीटों के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 464, भाजपा ने 215 और कांग्रेस ने 132 सीटों पर कब्जा किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीटें जीतीं और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और समाजवादी पार्टी(सपा) ने एक-एक सीटों पर कब्जा किया।

नगरपालिका अध्यक्ष के लिए 39 सीटों पर घोषित नतीजों में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10-10 सीटों पर और कांग्रेस ने 13 सीटों पर कब्जा किया।

नगर पंचायतों की 38 सीटों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022