उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Follow न्यूज्ड On  

देहरादून,  उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के छह से अधिक शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अत्यधिक ठंड रहेगी।

हरिद्वार, ऋषिकेश और उधमसिंह नगर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ का तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे लुढ़क गया।

खबरों के मुताबिक, उत्तरकाशी में यमुना घाटी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों जैसे पहाड़ी इलाकों में भी प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं।

अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान तीन साल में सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां शीतलहर का प्रकोप जारी है।

रुड़की और हरिद्वार में धुंध की स्थिति ने कहर और बढ़ा दिया है।

इसके अलावा केदारनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग में बांसवाड़ा के निकट भूस्खलन की भी सूचना मिली है।

इसके साथ कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। कई ट्रेनें अपने समय से घंटों पहले चल रही थीं, और कुछ खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गईं।

This post was last modified on December 27, 2018 5:53 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022