वाइल्ड लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए केविन पीटरसन भारत में

Follow न्यूज्ड On  

दिसपुर, 6 मार्च (आईएएनएस)| इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन फिलहाल असम में हैं। वह यहां नेशनल जियोग्राफिक के लिए डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) ‘सेव दिज राइनो’ की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने यहां काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा किया, जिसे भारतीय एक सिंग वाले गैंडों का घर माना जाता है। वृत्तचित्र में, पीटरसन भारत में वर्तमान समय में गैंडों की स्थिति के बारे में बात करते नजर आएंगे और इसके साथ ही साथ वह देश में इन जीवों के संरक्षण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए नई तकनीकों और उपायों पर भी बात करेंगे।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह एक पेड़ के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

पेड़ पर ‘सेव राइनो’ का एक स्लोगन लिखा है।

पीटरसन पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर इस डॉक्यूमेंट्री का उल्लेख कर चुके हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022