वेलिंग्टन टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रनों से हराया

Follow न्यूज्ड On  

वेलिंग्टन, 6 फरवरी (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई।

भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। शिखर धवन ने 29 और विजय शंकर ने 27 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम ने टी-20 में अपना अभी तक का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उसका टी-20 में सर्वोच्च स्कोर 219 रन था।

टिम सेइफर्ट ने न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान निभाया। उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उनके अलावा कोलिन मुनरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।

अंत में स्कॉट कुगेलेजिन ने महज सात गेंदों पर तीन चौके और छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, क्रूणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022