विधानसभा : महाराष्ट्र, हरियाणा में चुनाव और देशभर में विभिन्न सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की रिक्त हुई 64 सीटों पर उपचुनाव हेतु सोमवार को मतदान शुरू हो गया। इसके तहत उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इसके नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। देश के 17 राज्यों की 64 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें से 63 विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है। इनमें बिहार की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा असम की चार, कर्नाटक की 15, केरल की पांच, मध्य प्रदेश की एक, मेघालय की एक, ओडिशा की एक, पुडुचेरी की एक, पंजाब की चार, राजस्थान की दो, सिक्किम की दो, तमिलनाडु की दो, तेलंगाना की एक, उत्तर प्रदेश की 11, छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की चार और हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर सदर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022