UP: विधायक अदिति सिंह पर कांग्रेस सख्त, सदस्यता समाप्त करने को दी याचिका, ये है मामला

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | इन दिनों आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस ने रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह (Rae Bareli MLA Aditi Singh) की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को याचिका दी है। कांग्रेस विधानसभा में विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने उप्र सदस्य दल परिवर्तन की निर्भरता नियमावली 1987 के तहत नोटिस दिया है। अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप के खिलाफ दो अक्टूबर को हुए 36 घंटे के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था।

इससे पहले अदिति सिंह को पार्टी के निर्देशों के विपरीत सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा के लिए गांधी जयंती पर बुलाए गए विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल होने पर नोटिस दिया गया था। उस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयान भी दिए थे। तब कांग्रेस की ओर से उन्हें पहला नोटिस भेजा गया था, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। पार्टी के खिलाफ बागी रुख दिखाने वाली अदिति की तरफ पार्टी अबतक आंखें मूंदे बैठी थी। इधर, अनुशासनहीनता में पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दो टूक कहा था कि अनुशासनहीनता में हम पर कार्रवाई और विधायक अदिति सिंह पर खामोशी पार्टी नेताओं का दोहरा चेहरा दिखाता है। माना जा रहा है कि इस आरोप के बाद ही अदिति के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।

UP: रायबरेली सदर की MLA अदिति सिंह पर कार्रवाई को लेकर उलझन में कांग्रेस

इससे पहले भी अदिति सिंह ने पार्टीलाइन से हटकर कदम उठाए हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया था। फिर पार्टी की मनाही के बावजूद गांधी जयंती पर आयोजित विधानमंडल के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था। जिस दिन राज्य सरकार ने विशेष सत्र बुलाया था, उस दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में शांति यात्रा का नेतृत्व किया था और अदिति सिंह पार्टी के आयोजन से दूर रहीं।

कांग्रेस ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया

विशेष विधानसभा सत्र में भाग लेने के तुरंत बाद, राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके बाद अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की, जिससे पार्टी के भीतर हडकंप मच गया।

वह 22 से 24 अक्टूबर के बीच रायबरेली में आयोजित पार्टी के प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित थीं और कांग्रेस के विधानमण्डल में तत्कालीन नेता अजय कुमार लल्लू द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद अब फिर से उन्हें नोटिस भेजा गया है।


उप्र : कांग्रेस की अदिति सिंह, अन्य ने विपक्ष के विधानसभा बहिष्कार की अवज्ञा की

This post was last modified on November 27, 2019 12:55 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022