विहिप ने कहा- कांग्रेस को अब कुंभ से भी चिढ़ होने लगी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर(आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने कुंभ मेले के आयोजन पर 4200 करोड़ के खर्च पर सवाल उठाए तो विश्व हिंदू परिषद ने तीखी नाराजगी जताई है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के महाकुंभ पर्व से भी अब कांग्रेस को चिढ़ होने लगी।

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल कहा, “कांग्रेस को कुंभ मेले में 4200 करोड़ का खर्च तो दिखा, लेकिन एक लाख 20 हजार करोड़ के राजस्व की प्राप्ति नहीं। क्या कांग्रेसी बताएंगे कि मदरसों पर लाखों करोड़ खर्च करके उनकी सेक्युलर सरकारों ने कितने राजस्व की प्राप्ति की?”

विनोद बंसल ने आगे कहा, “भारतीय संस्कृति, अध्यात्म व वैश्विक एकात्मकता के महाकुंभ पर्व से भी कांग्रेस को चिढ़ होने लगी। मदरसों पर देश की सरकारें पैसा लुटा रही हैं। संविधान का कौन सा अनुच्छेद इसकी अनुमति देता है? दिल्ली से बेंगलुरु तक सुनियोजित हिंसा में कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध चार्जशीट से उनकी हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है।”

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022