विक्रम लैंडर पर किया नासा का ट्वीट ट्रेंड हुआ

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| विक्रम लैंडर और चंद्रयान-2 ने मंगलवार को ट्विटर पर ट्रेंड किया। नासा के एक ट्वीट के बाद यह ट्रेंड देखने को मिला, जिसमें स्पेस एजेंसी ने बताया कि उसके मिशन ने भारतीय चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता लगाया है।

 नासा ने एक पोस्ट ट्वीट करते हुए कहा, “चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर को हमारे मिशन लूनर रीकॉन्सेन्स ऑर्बिटर ने ढूंढ लिया है।” इस पोस्ट को जल्द ही 4.3 हजार बार रीट्वीट किया गया और इसे 11.4 लाइक्स भी मिल गए।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे रीट्वीट किया और लिखा, “नासा का कहना है कि उसने चंद्रयान-2 के स्थान और मलबे को ढूंढ लिया है।”

एक ट्विटर यूजर ने नासा व नासा मून को टैग करते हुए लिखा, “अद्धभुत नासा। इसरो की ओर से एक उत्कृष्ट प्रयास। हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और निश्चित रूप से अगली बार यह शानदार होगा। शुभकामनाएं।”

एक यूजर ने नासा को टैग करते हुए ट्वीट किया, “चिंता मत करो चंदा मामा, हम आपसे मिलने फिर आ रहे हैं। जल्द ही मिलेंगे चंद्रयान-3.. शुक्रिया नासा।”

एक अन्य यूजर ने भारत-मूल के तकनीकी विशेषज्ञ की प्रशंसा की, जिन्होंने लैंडर का पता लगाने में मदद की।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022