स्टोक्स का ‘न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड लेने से इंकार, विलियम्सन को बताया इसका असली हकदार

Follow न्यूज्ड On  

 लंदन। विश्व कप विजेता इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर अवार्ड लेने से मना कर दिया है।

स्टोक्स का मानना है कि यह अवार्ड न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन जैसे दिग्गजों को मिलना चाहिए।

स्टोक्स ने एक बयान में कहा, “मैं ‘न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर’ के लिए नामित होने पर काफी खुश हूं। मुझे अपनी न्यूजीलैंड और माओरी विरासत पर गर्व है लेकिन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मुझे नामांकित करना सही नहीं होगा। ऐसे लोग हैं जो इस अवॉर्ड के असली हकदार हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड देश के लिए बहुत कुछ किया है।”

स्टोक्स न्यूजीलैंड के पूर्व रग्बी खिलाड़ी और कोच गेरार्ड स्टोक्स के बेटे हैं। बेन स्टोक्स को आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। स्टोक्स 12 साल की उम्र में ही इंग्लैंड में बस गए थे।

स्टोक्स ने विलियम्सन के नामित होने का समर्थन किया और कहा कि वह अपना वोट न्यूजीलैंड के कप्तान को देते हैं।

स्टोक्स ने कहा, “मुझे लगता है कि पूरे देश को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को अपना समर्थन देना चाहिए। वे कीवी लीजेंड हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अपनी टीम का नेतृत्व गौरव और सम्मान के साथ किया। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और अपने लोगों के लीडर हैं।”

हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स ने आगे कहा, “वह (विलियम्सन) हर स्थिति में विनम्रता और सहानुभूति दिखाते हैं। वह एक ऑलराउंड दिग्गज हैं। उन्हें देखकर लगता है कि एक न्यूजीलैंडर होना क्या होता है। वह इस अवॉर्ड के असली हकदार हैं। न्यूजीलैंड, उनका पूरा समर्थन करता है। वह इसके हकदार हैं और मेरा वोट भी उनके साथ ही है।”

This post was last modified on July 24, 2019 10:29 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022