वीना मलिक ने चंद्रयान-2 मिशन का उड़ाया मजाक

Follow न्यूज्ड On  

कराची, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| ‘बिग बॉस-4’ की पूर्व प्रतियोगी और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन के बारे में एक घृणित टिप्पणी करते हुए इसका मजाक उड़ाया है।

वीना ने सात सितंबर को कई ट्वीट करते हुए भारत पर कटाक्ष किया। इसी दिन चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले भारत के लैंडर विक्रम का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) से संपर्क टूट गया था। यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला लैंडर बन जाता, मगर अपने निर्धारित स्थान से महज 2.1 कि. मी. पहले ही उससे संपर्क टूट गया और भारत इतिहास रचने से एक कदम दूर रह गया।

इसी का मजाक उड़ाते हुए वीना ने लिखा, “ऑप्स. चंदा ने इंडिया को मामू बना दिया। भारत का चंद्रयान-2 असफल हो गया।”

अभिनेत्री ने तब लिखा था कि भारत को “इसके बजाय शौचालय बनाने चाहिए थे।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “खबर बन रही है कि इस मिशन के असफल होने के पीछे आईएसआई का हाथ है। चांद पर भारतीयों को अनुमति नहीं है।”

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को बताया था कि उसका चंद्र लैंडर विक्रम चंद्रयान-2 ऑर्बिटर द्वारा खोज लिया गया है। हालांकि लैंडर से संपर्क नहीं हो सका है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022